सब जगह बेचिए। पता रहे कि बचा कितना।
Amazon, Flipkart, Meesho और Shopify — सारे order एक ही list में, एक ही stock गिनती, और दिन के आख़िर में एक आँकड़ा जो बताता है कि commission, shipping, ads, return और GST के बाद आपके हाथ में क्या आया।
हिसाब-किताब का कोई ज्ञान नहीं चाहिए। जो file आप पहले से download करते हैं, वही डालिए।
कोई card नहीं। शुरू करना मुफ़्त।
- File से शुरू करें — कुछ जोड़ने की ज़रूरत नहीं
- हर GSTIN का अपना GSTR-1
- एक ही marketplace पर कई account
जितने का बेचते हैं वो डालिए। देखिए कितना बचता है।
न sign-up, न file, न कुछ install। ज़्यादातर seller मुनाफ़ा ऐसे निकालते हैं — बेचने का दाम घटा माल की कीमत — और वहीं रुक जाते हैं। उसमें commission नहीं है, shipping नहीं है, इन दोनों पर लगा GST नहीं है, और हर return का खर्च नहीं है। महीना फ़ायदे का रहा या नहीं, यही चार तय करते हैं।
- वो चार खर्च जो कॉपी में नहीं लिखे जाते
- Return कितने आते हैं — वो आप ही बेहतर जानते हैं
- यही हिसाब product आपके असली order पर लगाता है
कितने वापस आते हैं?
- Meesho का commission−₹48
- ग्राहक तक shipping−₹76
- इन fees पर GST−₹22
- Return, हर order पर बाँटकर−₹26
- माल की खरीद कीमत−₹146
आपके पास बचा
₹81
20%
Meesho की आम दरों पर — commission, ग्राहक तक shipping, दोनों पर GST, और एक return का खर्च। आपकी category और parcel का वज़न इन्हें बदलता है। OMS Pro आपकी अपनी file पढ़कर हर order का असली आँकड़ा देता है, ये अंदाज़ा नहीं।
छह काम, पहले और बाद में
ये feature की list नहीं है। ये वही है जो seller नौ से ग्यारह के बीच करता है — दो बार लिखा हुआ।
क्या पैक करना है, ये ढूँढना
आज
चार seller panel, चार tab, चारों में अलग क्रम
OMS Pro के साथ
एक list, उसी क्रम में जिस क्रम में भेजना है
Stock
आज
दिमाग़ में एक आँकड़ा, जो oversell होने के बाद सुधरता है
OMS Pro के साथ
हर SKU की एक गिनती। कहीं एक बिका, सब जगह घट गया
कितना कमाया, ये जानना
आज
कॉपी में दाम घटा खरीद — commission, shipping, ads, return कुछ नहीं
OMS Pro के साथ
जो भी रुपया हिला, अपने आप जुड़ता गया, रोज़
Parcel वापस आना
आज
बिक्री कट गई। Handling fee, वापसी का भाड़ा और गया हुआ माल — कहीं नहीं
OMS Pro के साथ
चारों गिने जाते हैं, और बिकने लायक माल कीमत समेत वापस shelf पर
महीने का GST
आज
चार file download करके CA को भेज देना
OMS Pro के साथ
हर GSTIN का अपना GSTR-1, portal की अपनी JSON में
पैसे पूरे मिले या नहीं
आज
आपने जाँचा ही नहीं
OMS Pro के साथ
हर payout उसी order से मिलाया हुआ, रुपये तक
चार कदम, और शुरुआत आज ही
कुछ install नहीं करना, किसी की मंज़ूरी का इंतज़ार नहीं। पहले तीन दोपहर से पहले हो जाते हैं।
- 1
अपनी दुकान जोड़िए
उसका नाम और seller panel वाला supplier ID। बस इतना — न मंज़ूरी का इंतज़ार, न कुछ install।
- 2
वही file डालिए जो आप पहले से download करते हैं
Panel का orders export। कुछ भी सेव होने से पहले आप देख लेते हैं कि क्या पढ़ा गया और क्या नहीं।
- 3
देखिए असल में कितना बचा
Commission, shipping, ads और return का हर खर्च — काटकर, रोज़ के हिसाब से और हर order के हिसाब से।
- 4
CA को GST file दे दीजिए
हर GSTIN का एक GSTR-1, उसी JSON में जो portal पढ़ता है। Return उसमें से credit note बनकर निकलते हैं।
जो अभी नहीं है, वो भी साफ़
- चार marketplace जुड़ते हैं — Amazon, Flipkart, Meesho, Shopify। पंद्रह और roadmap पर हैं, जुड़े नहीं हैं।
- आज जो पूरी तरह जाँचा हुआ है वो है Meesho, file से — असली export पर।
- GST return हम आपकी तरफ़ से file नहीं करते। JSON बनाकर देते हैं; portal पर आप या आपके CA डालते हैं।
- अभी तक किसी seller ने इसे पूरा इस्तेमाल नहीं किया है। जो मिलेगा, वो हम लिखकर बताएँगे।
अपनी एक file से शुरू कीजिए
एक महीने के order डालिए और देखिए कि आपने असल में क्या कमाया। कुछ file नहीं होता, कहीं कुछ भेजा नहीं जाता — आप बस अपने ही आँकड़े देख रहे हैं।